औरैया, सितम्बर 17 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में बुधवार को पेड़ से लटके मिले 28 वर्षीय अतुल दोहरे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार सुबह गांव के बाहर अतुल का शव पेड़ से लटका मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी विनोद राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत या आरोप नहीं लगाया है।परिजनों के मुताबिक, अतुल शराब पीने का आदी था और पूर्व में भी जान देने का प्रयास कर चुका था। अतुल हैंडपंप की बोरिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार म...