औरैया, जुलाई 17 -- Auraiya News: विकासखंड ऐरवा कटरा की ग्राम पंचायत तुर्कपुर यासीन में चकरोड की पैमाइश के बाद वर्षों पुराने हरे-भरे पेड़ों को जेसीबी से गिराए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी की शिकायत पर गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने चकरोड की पैमाइश की थी। आरोप है कि टीम के लौटने के कुछ समय बाद चकरोड की सीमा में खड़े करीब 30 वर्ष पुराने पेड़ों को जेसीबी से गिरा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर वर्षों पुराने पेड़ों को हटाया जाना पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य के विपरीत है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा ...