Auraiya News: पेड़ पर लटका मिला युवती का शव, गांव में सनसनी
औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र की ऊंचा चौकी के ग्राम विधिपुरा में शनिवार सुबह 20 वर्षीय युवती का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह शौच के लिए घर से निकली युवती के काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद गांव से करीब 100 मीटर दूर उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार युवती शनिवार सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर बीतने के बाद भी उसके वापस न आने पर परिवार और ग्रामीण उसकी तलाश में निकले। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर आम के बाग में एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.