Auraiya News: पेड़ गिरने से टूटी 11 हजार केवी लाइन, एक दर्जन गांवों की बिजली नौ घंटे ठप
औरैया, अगस्त 4 -- Auraiya News: अछल्दा क्षेत्र के नदुपुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित 11 हजार केवी लाइन पर मंगलवार तड़के पेड़ गिरने से एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह करीब 3:30 बजे हुए ब्रेकडाउन के बाद करीब नौ घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, तेहराजपुर गांव के पास 11 हजार केवी की मुख्य विद्युत लाइन पर अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली के तार टूटकर नीचे गिर गए और पूरी लाइन बंद हो गई। इसके चलते नदुपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली न रहने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए। लगातार कई घंटे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.