Auraiya News: पुलिस जवानों की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी
औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले विवेकानंद इंटर कॉलेज बल्लापुर की छात्राओं ने गुरुवार को अटसू पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने रक्षासूत्र बांधकर पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की। चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल आरबी राजपूत, आरक्षी अनूप कुमार, शिशुपाल और जितेश कुमार को छात्राओं ने राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम के साथ समाज में विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। छात्राओं की पहल से चौकी पर सौहार्द का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया थाना में पुलिस कर्मियों को छात्राओं ने बांधी राखी यह भी पढ़ें- Pakur News: छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.