Auraiya News: पुलिया पर मिली साइकिल-चप्पल, मजदूर के नहर में गिरने की आशंका
औरैया, सितम्बर 8 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र की भड़ारीपुर नहर में 28 वर्षीय मजदूर के गिरने की आशंका पर एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया। युवक सोमवार शाम नहर की पुलिया पर लेटा देखा गया था। देर शाम उसके अचानक लापता होने और मौके पर साइकिल व चप्पलें मिलने से नहर में गिरने की आशंका जताई गई। देर तक तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। अमर सिंह का 28 वर्षीय बेटा राहुल उर्फ बंटी दोहरे मजदूरी करता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार शाम वह भड़ारीपुर नहर की पुलिया पर लेटा हुआ था। देर शाम वह अचानक वहां से गायब हो गया। यह भी पढ़ें- Agra News: हजारा नहर के पिकनिक प्वाइंट पर रखा मिला सामान, देवर-भाभी लापता लोगों ने आसपास तलाश की तो पुलिया के पास उसकी साइकिल और चप्पलें पड़ी मिलीं। इसके बाद उसके नहर में गिरने की आशंका पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.