औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम पूर्वा लक्षीराम निवासी जयवीर यादव ने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई की रात उनका बेटा सिंटू सिंह बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहा था। आरोप है कि गांव के बाहर बस्ती रोड पर पहले से मौजूद शीलू यादव अपने तीन साथियों के साथ शराब पी रहा था। पुराने विवाद को लेकर चारों ने सिंटू को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि आरोपितों ने झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...