Auraiya News: पुराने मकान की दीवार तोड़कर छह बोरी गेहूं चोरी
औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के मुहिद्दीनपुर महाराजपुर गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक पुराने मकान की दीवार तोड़ दी। मकान में घुसकर वहां रखीं गेहूं की छह बोरियां चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने अटसू चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गांव निवासी रामकृष्ण पुत्र जगुन प्रसाद का गांव में ही पुराना मकान है। परिवार के सभी सदस्य पास में बने नए मकान में रहते हैं। पुराने मकान में घरेलू राशन और अनाज रखा जाता था। पीड़ित के मुताबिक, गुरुवार रात चोरों ने पुराने मकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद वहां रखी गेहूं की छह बोरियां उठा ले गए। शुक्रवार सुबह परिजन पुराने मकान की ओर पहुंचे तो दीवार टूटी और गेहूं की बोरियां गायब मिलीं। पीड़ित ने घटना की सूचना अटसू चौकी पुलिस को दी और तहरीर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.