Auraiya News: पुराने कुएं में गिरी गाय को सुरक्षित निकाला
औरैया, सितम्बर 15 -- Auraiya News: ग्राम पंचायत निगड़ा में सोमवार रात पुराने कुएं में गिरी गाय को अग्निशमन दल, पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गाय के सकुशल निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव में भाजपा नेता भूरे चौबे के आवास के पास पानी भरने का एक पुराना कुआं है। रात में घूमते समय गाय अचानक कुएं में गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। कुएं में झांकने पर गाय दिखाई दी। भूरे चौबे ने घटना की सूचना अधिकारियों को दी।सूचना पर अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बचाव कार्य में रामजी दुबे, सूर्यांश चतुर्वेदी उर्फ छैया, बेटू दुबे, हर्षित दुबे, गोलू चत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.