Auraiya News: पुरानी रंजिश में युवक को रास्ते में रोककर पीटा, चार पर मुकदमा
औरैया, अगस्त 29 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बाइक से घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट की गई। युवक ने चार लोगों पर लाठी-डंडों और लोहे के कड़े से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवरिया निवासी अनुरुद्ध कुमार ने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे वह बाइक से औरैया से अपने गांव लौट रहा था। गांव में वेद प्रकाश के घर के सामने पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद चार लोगों ने इशारा कर उसकी बाइक रुकवा ली। आरोप है कि बाइक रोकते ही आरोपित गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों और हाथ में पहने लोहे के कड़े से हमला कर दिया। मारपीट में अनुरुद्ध के चोटें आईं। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी कहीं गिर गया। आरोप है कि हमलावर जान से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.