Auraiya News: पुरानी चकबंदी बरकरार रखने की पहल पर पूर्व मंत्री का स्वागत
औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: कंचौसी, संवाददाता। चकबंदी संबंधी समस्या के समाधान की पहल पर कंचौसी, बिहारीपुर और शाहपुर के किसानों ने पूर्व कृषि राज्य मंत्री का स्वागत किया। किसानों ने स्मृति चिह्न भेंट कर पगड़ी पहनाई और मुख्यमंत्री तक उनकी समस्या पहुंचाने के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नाले की सफाई का मुद्दा भी उठाया। पूर्व कृषि राज्य मंत्री एवं दिबियापुर के पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर किसानों की चकबंदी संबंधी परेशानी रखी थी। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव को वर्ष 1989 की पुरानी चकबंदी प्रक्रिया बरकरार रखने के निर्देश दिए। इससे प्रभावित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.