औरैया, अगस्त 30 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा का 102वां स्थापना दिवस एक सितंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान पौधरोपण, संगीतमय सुंदरकांड, रंगोली और दीपोत्सव समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज के लोगों से शाम को अपने घरों के बाहर दीप जलाकर स्थापना दिवस मनाने की अपील की गई है।ब्लॉक गेट के पास स्थित महासभा के जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष ने बताया कि महासभा की स्थापना एक सितंबर 1924 को हुई थी। इस बार औरैया इकाई की ओर से 102वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपने घरों के मुख्य द्वार पर सजावट और रंगोली बनाने के साथ शाम को दीप जलाने की अपील की। जिला महामंत्री कपिल गुप्ता ने...