Auraiya News: पीडीए जन चौपाल में भाजपा सरकार पर बरसे सपा नेता
औरैया, सितम्बर 27 -- Auraiya News: अयाना, संवाददाता। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। समाज के लोगों से एकजुट होकर सपा के पक्ष में मतदान करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश प्रजापति बाबा ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने किया। मुख्य अतिथि एटा के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने कहा कि समाज के लोगों को अपने अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए एकजुट होना होगा। मुलायम सिंह यादव ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के साथ विभिन्न समाज के लोगों को राजनीतिक नेतृत्व का अवसर दिया। समाजवादी पार्टी की विचारधारा सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.