Auraiya News: पीएम श्री विद्यालय में 260 में 77 बच्चे मिले अनुपस्थित
औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: पीएम श्री विद्यालय कंचौसी में सोमवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 260 बच्चों में 183 उपस्थित मिले, जबकि 77 बच्चे अनुपस्थित थे। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों से व्यक्तिगत संपर्क कर नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। बालवाटिका के बाहर बारिश का पानी भरा मिलने पर तत्काल जल निकासी कराने को कहा। सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ने छात्र उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, बच्चों के सीखने के स्तर, स्मार्ट कक्षा और खेलकूद की सुविधाओं की जांच की। बच्चों की कम उपस्थिति पर उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार से नामांकित सभी विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। यह भी पढ़ें- A...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.