Auraiya News: पीईटी केंद्रों पर पहुंचे एडीएम और एएसपी, परखी सुरक्षा व्यवस्था
औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के दौरान शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन से संबंधित इंतजामों का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए दोनों अधिकारियों ने केंद्रों की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का सजगता से निर्वहन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 22 केन्द्रों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.