Auraiya News: पितृपक्ष पर पूर्वजों को किया याद, बाजार में बांटा बूंदी
औरैया, अक्टूबर 3 -- Auraiya News: कस्बे की सब्जी मंडी में पितृपक्ष के अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रानू पालीवाल की ओर से अखंड सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया गया। पाठ के समापन पर भोज कराया गया। इसके बाद पूरे बाजार में बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सुंदरकांड का पाठ सुना। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पितृपक्ष पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर है। इस दौरान जरूरतमंदों की सेवा और सहायता करना पुण्य का कार्य माना गया है। इस मौके पर पूर्व प्रधान मणि पालीवाल, ब्रिगेडियर तिवारी, हिमांशु पालीवाल, बाबा कैलाश तिवारी, बादाम प्रधान, मनोज शर्मा प्रधान, अंश, उमेश शाक्य और आरव सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.