Auraiya News: पिता-पुत्र से मारपीट में तीन पर प्राथमिकी
औरैया, सितम्बर 29 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में पिता-पुत्र के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने परिवार के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।भैरोपुर निवासी जीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 सितंबर की रात करीब आठ बजे परिवार के ब्रजेश, धीरज और रूप सिंह ने उनसे और उनके पिता चतुर सिंह से गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.