Auraiya News: पिता की तेरहवीं की तैयारी के दौरान हादसा, गिरने से युवक की मौत
औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के खजुहा गांव में पिता की तेरहवीं की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आलू का बोरा लेकर चबूतरे पर चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी लालजी का बीमारी के कारण निधन हो गया था। शनिवार को उनकी तेरहवीं और भंडारे की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान उनका सबसे छोटा पुत्र सुधीर कुमार आलू का बोरा लेकर घर पहुंचा और उसे चबूतरे पर चढ़ाने लगा। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पहले चिचौली अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया गया कि सुधीर तीन भाइयों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.