औरैया, अगस्त 8 -- Auraiya News: शहबाजपुर गांव के पास रजवाहा पर शनिवार शाम अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से 11 हजार वोल्ट की लाइन का खंभा टूट गया। लाइन क्षतिग्रस्त होने से 25 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 30 घरों की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत शुरू की। शनिवार शाम करीब चार बजे एक पिकअप रजवाहा मार्ग से गुजर रही थी। शहबाजपुर गांव के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ने से पिकअप सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूट गया और उस पर गुजरी 11 हजार वोल्ट की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।खंभा टूटते ही संबंधित 25 केवीए ट्रांसफार्मर की आपूर्ति ठप हो गई। इससे आसपास के करीब 30 घरों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षति...