Auraiya News: पान मसाले की दुकान में चोरी का प्रयास, पड़ोसी की आहट से भागा चोर
औरैया, जुलाई 22 -- Auraiya News: कस्बे के नहर बाजार स्थित एक पान मसाले की दुकान में मंगलवार देर रात अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। पड़ोसी की सतर्कता के कारण चोर सामान समेटने से पहले ही मौके से फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोर द्वारा छोड़ा गया सामान कब्जे में ले लिया। नहर बाजार मेन रोड निवासी गोविंदराम चौरसिया की पान मसाले की दुकान है। गोविंदराम ने बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गया और सामान समेटने लगा। इसी दौरान बगल में रहने वाले देवेंद्र पोरवाल को बाहर आहट सुनाई दी। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो दुकान के अंदर एक व्यक्ति दिखाई दिया। खुद को पकड़े जाने की आशंका होते ही चोर सामान छोड़कर पसैया रोड की ओर भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.