Auraiya News: पानी का बिल भरने को लेकर जेठ-बहू में विवाद, महिला घायल
औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले में पानी की टंकी का बिल जमा करने को लेकर जेठ और बहू के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर जेठ ने बहू के साथ मारपीट कर दी। घायल महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शास्त्री नगर निवासी 23 वर्षीय शाजिया पत्नी रहीश ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान उनके जेठ सलीम पुत्र मोहम्मद बसीर वहां पहुंचे। पानी की टंकी के बिल का भुगतान करने को लेकर दोनों के बीच बातचीत होने लगी।आरोप है कि जेठ ने गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इससे उसे चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.