औरैया, नवम्बर 5 -- Auraiya News: पाता रोड पर सड़क का गहरा गड्ढा गुरुवार सुबह हादसे का कारण बन गया। आलू मिल के पास गड्ढे में पहिया जाने से ई-ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक और उसका मित्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में चोटें आई हैं। सीएचसी दिबियापुर से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सौ शैय्या अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। चडररौआ दशहरा गांव निवासी मनोज पुत्र रामकिशोर ई-ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। गुरुवार सुबह वह अपने मित्र राजकुमार पुत्र रामसिंह के साथ ऑटो का चार्जर लेने फफूंद आ रहा था। पाता रोड पर आलू मिल के पास पहुंचते ही सड़क पर बने गहरे गड्ढे में ई-ऑटो का पहिया चला गया। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया। हादसे में मनोज और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने मदद की और एंबुल...