औरैया, अक्टूबर 7 -- Auraiya News: पाइपलाइन समेत अन्य कार्यों के लिए सड़क खोदने वाले विभाग को काम पूरा होने के बाद उसे पहले जैसी स्थिति में लाना होगा। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सड़कों के नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने यह निर्देश दिया। उन्होंने खराब सड़कों को चिह्नित कर समयसीमा में मरम्मत कराने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने को कहा। बैठक में लोक निर्माण विभाग, मंडी, सिंचाई विभाग, जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बनाने वाले विभागों के कार्यों की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त एवं जर्जर सड़कों, अब तक पूरे हुए नवीनीकरण कार्यों और प्रस्तावित कामों की विभागवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रमुख सड़कों, संपर्क मार्गों और ग्रामीण मार्गों को प्...