Auraiya News: पांडरीधाम मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे
औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: पुराना स्थित सिद्धपीठ पांडरीधाम मंदिर में सोमवार को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। भजन-कीर्तन की धुन और श्रद्धालुओं के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में हिस्सा लेकर आराध्य का गुणगान किया। कार्यक्रम में ललित शास्त्री, उमेश शास्त्री, बिट्टू शास्त्री, भूरे शास्त्री, धीरज गोस्वामी, बीरू गोस्वामी और लालपुर निवासी ढोलक वादक प्रदीप ने भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने देर तक भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन रजनीश की ओर से किया गया। आयोजन में सिद्धपीठ पांडरीधाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहयोग किया। इस दौरान नंदकिशोर भगत, नारायण प्रजापति, मोहित, संतोष, विनोद, पवन, सम्राट श्रीवास्तव, रामकुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.