Auraiya News: पांच घंटे बिजली गुल, पानी के लिए भटकते रहे लोग
औरैया, अगस्त 16 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। बारिश के बीच रविवार तड़के विद्युत उपकेंद्र अजीतमल की आउटगोइंग केबल के जॉइंट में फाल्ट आने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे ठप रही। सुबह बिजली न मिलने से घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई। लोगों को पेयजल और घरेलू जरूरतों के लिए पानी का इंतजाम करने को इधर-उधर भटकना पड़ा।रविवार तड़के करीब 3:40 बजे आउटगोइंग केबल के जॉइंट में अचानक फाल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। सूचना मिलने पर जेई विजय कुमार की मौजूदगी में लाइनमैनों ने फाल्ट तलाशकर केबल दुरुस्त करने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब आठ बजे फाल्ट ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रहने के कारण सुबह लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। घरों की टंकियों में पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.