Auraiya News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर बच्चों को वितरित की शिक्षा किट
औरैया, जुलाई 31 -- Auraiya News: बीहड़ क्षेत्र के सिखरना और खेराडांडे स्थित परिषदीय विद्यालयों में गुरुवार को सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान गेल इंडिया की ओर से बच्चों को शिक्षा किट वितरित की गई। सिखरना विद्यालय में 90 और खेराडांडे विद्यालय में 40 बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, लंच बॉक्स तथा छतरी वितरित की गई। विधायक ने बच्चों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी दाताराम के अनुपस्थित रहने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर, कल्लू सिंह सेंगर, रामजी मिश्रा, ग्राम प्रधान संतकुमार शर्मा, नवीन सेंगर, कल्लू भदौरिया, प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.