Auraiya News: पर्यावरणविद भगवत बिश्नोई की स्मृति में बनी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण
औरैया, अगस्त 30 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के आर्यनगर मोहल्ले में पर्यावरणविद स्वर्गीय भगवत बिश्नोई की स्मृति में बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क का रविवार को विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई ने लोकार्पण किया। छोटा अड्डा दरवाजा से अनूप पोरवाल के घर होते हुए सुशील बिश्नोई के आवास तक बनाई गई सड़क को इसके बाद लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया।
कार्यक्रम का संबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सलिल बिश्नोई ने कहा कि अजीतमल लंबे समय से शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां के जनता इंटर कॉलेज और जनता महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले कई विद्यार्थी आज देश और प्रदेश में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने स्वर्गीय भगवत बिश्नोई को याद करते हुए कहा कि उन्हें पर्यावरण की गहरी समझ थी। पर्यावरण संरक्षण को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.