औरैया, अगस्त 8 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के फतेहपुर लखमी गांव में शुक्रवार रात 50 वर्षीय किसान ने घर के बाहर नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। बताया गया कि वह शराब के नशे में घर पहुंचे थे और किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से बाहर चले गए। रात करीब 12 बजे परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा। आनन-फानन नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फतेहपुर लखमी निवासी अरविंद कुमार परिहार खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से उनका विवाद हो गया। इसके बाद अरविंद ने घर के बाहर नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगा लिया। रात करीब 12 बजे परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच ग...