Auraiya News: पथराव और जातिसूचक गाली देने का लगाया आरोप, जांच में खंभे से टकराई मिली कार
औरैया, अगस्त 8 -- Auraiya News: कार रोककर पथराव करने और जातिसूचक गाली-गलौज के आरोप में दिए गए प्रार्थना पत्र की पुलिस जांच में मामला अलग निकला। पुलिस के मुताबिक कार पर ईंट-पत्थर नहीं चलाए गए थे, बल्कि तेज रफ्तार कार रुरुगंज चौराहे के पास खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई थी। जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की भी पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कोठी कुसमरा निवासी करुणेश कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि पांच अगस्त की रात करीब 10 बजे वह कार से रुरुगंज चौराहे से बिधूना की ओर जा रहा था। आरोप लगाया था कि चौराहे के पास पहले से मौजूद करीब 15-20 लोगों ने उसकी कार रोकने का प्रयास किया। उसके साथ जातिसूचक व अभद्र गाली-गलौज की और वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.