Auraiya News: पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर
औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर गांव में रविवार सुबह पति से विवाद के बाद महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महाराजपुर गांव निवासी 22 वर्षीय प्रियंका पत्नी सौरभ का रविवार सुबह पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद प्रियंका ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी अजीतमल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: शराब के नशे में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ पति सौरभ ने बताया कि पारिवारिक मामले को लेकर पूछताछ करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.