औरैया, अगस्त 10 -- Auraiya News: बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्वा दूजे निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बेला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है। ग्राम पूर्वा दूजे निवासी संगीता के पति विनय कुमार जाटव की 27 मई 2026 को मौत हो गई थी। महिला के मुताबिक पति की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। इस दौरान संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ भी हुई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर कुछ लोग उससे नाराज चल रहे हैं। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि सात अगस्त को कुछ लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने धमकी दी कि यदि उनके खिलाफ कोई मुकदमा हुआ तो उसे जान से मार दिया जाएगा। महिला ने आरोपितों से भविष्य में भी खतरा होन...