औरैया, अगस्त 8 -- Auraiya News: पति की मौत के बाद संदेह के आधार पर कुछ लोगों से हुई पूछताछ को लेकर एक महिला को धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पूछताछ से नाराज कुछ लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मुकदमा होने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बेला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। थाना क्षेत्र के पुरवा दूजे निवासी संगीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति विनय कुमार जाटव की 27 मई 2026 को मौत हो गई थी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। महिला के मुताबिक पति की मौत के मामले में संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ भी हुई थी।महिला का आरोप है कि पूछताछ किए जाने की बात को लेकर संबंधित लोग उससे नाराज चल रहे हैं। सात अगस्त को कुछ लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने...