औरैया, सितम्बर 20 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। राजस्व निरीक्षक संघ के चुनाव में पतंजलि दुबे अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को सात मतों के अंतर से पराजित किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने उनका स्वागत कर बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पतंजलि दुबे ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। राजस्व निरीक्षकों की समस्याओं को उचित स्तर पर उठाकर उनका समाधान कराना और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने चुनाव में सहयोग और समर्थन करने वाले साथियों का आभार जताया। साथ ही संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए राजस्व निरीक्षकों के हित में काम करने का भरोसा दिया। साथी राजस्व निरीक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...