औरैया, नवम्बर 5 -- Auraiya News: दीपावली पर पटाखे खरीदने के लिए इस बार ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ सकती है। अजीतमल तहसील क्षेत्र में आतिशबाजी की बिक्री के लिए केवल मंडी समिति मैदान और मुरादगंज मैदान निर्धारित किए गए हैं। विक्रेताओं के मुताबिक, बल्लापुर और आसपास के गांवों के लोगों को सात से दस किलोमीटर तक जाना पड़ेगा। नई व्यवस्था से दुकानदारों को भी अतिरिक्त खर्च और कारोबार प्रभावित होने की चिंता है। उपजिलाधिकारी कार्यालय से तहसील क्षेत्र में आतिशबाजी की बिक्री के लिए 67 अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। लाइसेंस धारक अजीतमल मंडी समिति मैदान और मुरादगंज मैदान में ही दुकानें लगा सकेंगे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बड़ा परेड ग्राउंड, रामलीला मैदान व स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में होगी पटाखे की बिक्री गांवों और गली-मोहल्लों में आतिशबाजी की ...