Auraiya News: पटाखा गोदाम की दीवार तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी
औरैया, नवम्बर 6 -- Auraiya News: नेशनल हाईवे किनारे लालपुर शाहपुर स्थित पटाखा गोदाम की पीछे की दीवार तोड़कर चोर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान ले गए। गोदाम मालिक के अनुसार पटाखों के साथ एक अग्निशमन सिलेंडर भी चोरी हुआ है। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। कस्बे के आर्य नगर निवासी आशुतोष पोरवाल लालपुर शाहपुर में राम प्रकाश ट्रेडर्स के नाम से पटाखा गोदाम संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात पटाखों की बिक्री के बाद गोदाम में ताला लगाकर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह गोदाम पहुंचे और ताला खोलकर अंदर गए तो पीछे की दीवार टूटी मिली। बाहर जाकर देखने पर दीवार में दो स्थानों पर तोड़फोड़ के निशान दिखाई दिए।आशुतोष के मुताबिक सामान की जांच करने पर स्काई शॉट, दो पेटी फुलझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.