Auraiya News: पंचायत भवन पर लटकता ताला, प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे ग्रामीण
औरैया, सितम्बर 11 -- Auraiya News: भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमरोआ में ग्रामीणों को गांव में ही जरूरी अभिलेख उपलब्ध कराने की व्यवस्था कारगर नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन अक्सर बंद रहता है और कर्मचारी नदारद रहते हैं। इससे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और परिवार रजिस्टर की नकल समेत जरूरी कामों के लिए लोगों को ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चमरोआ में पंचायत भवन बनाया गया है। यहां से जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित कार्य, परिवार रजिस्टर की नकल और पंचायत से जुड़ी अन्य सुविधाएं मिलनी हैं। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: कागजों में भुगतान धरातल पर पूरा नहीं हुआ काम ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन पंचायत भवन पर ताला लटका रहता है। कर्मचारियों के नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.