Auraiya News: पंचायत घर और विद्यालय पहुंचे सीडीओ, परखीं व्यवस्थाएं
औरैया, अगस्त 29 -- Auraiya News: भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बढ़ुआ में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने पंचायत घर, डिजिटल लाइब्रेरी, आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर कर्मचारियों की सराहना की। शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने पंचायत घर में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी में फर्नीचर, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी से अधिक से अधिक ग्रामीणों को जोड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय बढ़ुआ पहुंचे। आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री व सहायिका और विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। सीडीओ ने बच्चों से पढ़ाई और मध्याह्न भोजन के संबंध में जानकारी ली। विद्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.