औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: कस्बे के सराय बाजार स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में गुरुवार रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। रात करीब नौ बजे से सजी भव्य धार्मिक झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। देर रात तक मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तिमय धुनों के बीच भगवान शिव, मां काली, राधा-कृष्ण और सुदामा समेत विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं। कलाकारों की प्रस्तुतियों और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियां देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: श्रद्धा और उल्लास से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कान्हा के जन्म लेते ही...