Auraiya News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट से महिला बेहोश,भर्ती
औरैया, जुलाई 7 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। घर में फर्राटा पंखे का प्लग बिजली के बोर्ड में लगाते समय करंट लगने से एक महिला बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है। अछल्दा थाना क्षेत्र के नगरिया गांव निवासी विष्णु प्रताप की पत्नी रजनी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर में फर्राटा पंखे का प्लग बिजली के बोर्ड में लगा रही थीं। इसी दौरान प्लग लगाते समय उन्हें तेज करंट लग गया। करंट की चपेट में आते ही वह दूर जाकर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। महिला के बेहोश होने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। इलाज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.