Auraiya News: न्यायालय के आदेश पर 1.137 हेक्टेयर भूमि कुर्क, लगाया बोर्ड
औरैया, अगस्त 13 -- Auraiya News: न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को उमरैन गांव में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गाटा संख्या 407 की 1.137 हेक्टेयर भूमि कुर्क कर दी। कार्रवाई के बाद भूमि पर न्यायालय के आदेश से संबंधित बोर्ड लगाया गया। कुर्क की गई भूमि को आदेश के मुताबिक रिसीवर के सुपुर्द कर दिया गया। उपजिलाधिकारी बिधूना के न्यायालय में विचाराधीन वाद संख्या 11137/2025 रमाकान्ती बनाम अनीता गुप्ता में पीठासीन अधिकारी कमल कुमार सिंह की ओर से पारित आदेश के अनुपालन में टीम गुरुवार को उमरैन पहुंची। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में गाटा संख्या 407 की 1.137 हेक्टेयर भूमि की कुर्की की प्रक्रिया पूरी की।कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार राकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार, कानूनगो सुनील कुमार, लेखपाल प्रमोद व धीरेन्द्र मौजूद रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.