Auraiya News: नेविलगंज तिराहे पर संकेतक बोर्ड बदहाल, शहरों के नाम मिटे
औरैया, सितम्बर 29 -- Auraiya News: कस्बे के नेविलगंज तिराहे पर राहगीरों की सुविधा के लिए लगाए गए संकेतक बोर्ड बदहाल हो गए हैं। बोर्ड पर दर्ज कन्नौज, बिधूना, भरथना, एरवाकटरा और बहरापुरा समेत कई स्थानों के नाम मिट चुके हैं। तिराहे से पहले बने स्पीड ब्रेकर भी क्षतिग्रस्त हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी होने के साथ हादसे का खतरा बना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नेविलगंज तिराहा कई प्रमुख संपर्क मार्गों को जोड़ता है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। संकेतक बोर्ड पर शहरों और कस्बों के नाम स्पष्ट दिखाई नहीं देने से बाहर से आने वाले वाहन चालकों को सही रास्ते की जानकारी नहीं मिल पाती है। कई बार उन्हें वाहन रोककर स्थानीय लोगों से रास्ता पूछना पड़ता है। तिराहे से पहले सड़क पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर भी टूट चुके हैं। इसके चलते चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.