औरैया, अक्टूबर 4 -- Auraiya News: बेला, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को बेला और याकूबपुर गांव में 'नमो सेवा गाथा' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण, सामाजिक सहभागिता और जनजागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री विमल दुबे, वासुदेव प्रजापति समेत पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने लोगों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। यह भी पढ़ें- नुक्कड़ नाटक कर चलाया सेवा संकल्प अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...