Auraiya News: नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव
औरैया, अक्टूबर 10 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के नवीमोहन गांव में शुक्रवार रात 50 वर्षीय महिला का शव घर के पास नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, महिला करीब दो वर्षों से पेट की बीमारी से परेशान थीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवीमोहन गांव निवासी 50 वर्षीय सुमन पत्नी मूलचंद्र के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। एक पुत्र की शादी दो वर्ष पहले हो चुकी है। पति मूलचंद्र ने बताया कि सुमन करीब दो वर्षों से पेट की बीमारी से परेशान थीं और उनका लगातार इलाज चल रहा था।
परिजनों को पेड़ पर मिला शव शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। शनिवार तड़के करीब चार बजे पुत्री प्रीति की नींद खुली तो मां चारपाई पर नहीं मिलीं। उसने पिता को जानकारी दी। परिजनों ने आसपास तलाश की तो घर के पास नीम के पेड़ पर सुमन का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.