Auraiya News: निष्पक्ष मतदान के लिए नियमों को अच्छी तरह समझें पीठासीन अधिकारी
औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कलक्ट्रेट के मानस सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में उन्हें मतदान प्रक्रिया, अभिलेखों के रखरखाव और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पीठासीन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों और निर्वाचन संबंधी नियमों को अच्छी तरह समझ लें। प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रक्रिया को लेकर संशय होने पर उसका समाधान अवश्य करा लें, ताकि मतदान के समय परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.