Auraiya News: निर्धारित दर से महंगी यूरिया बेचना पड़ा भारी, चार खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
औरैया, अगस्त 4 -- Auraiya News: जनपद में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बेचने की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। इन प्रतिष्ठानों पर उर्वरकों के क्रय-विक्रय पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं दिबियापुर क्षेत्र के तीन अन्य खाद विक्रेताओं के यहां भी आकस्मिक छापेमारी कर अभिलेखों की जांच की गई। जिला कृषि विभाग को किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया बिक्री की शिकायतें मिली थीं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी से कराई गई जांच में मैसर्स विवेक खाद भंडार घसारा, मैसर्स शुक्ला खाद भंडार घसारा, मैसर्स राजपूत खाद भंडार घसारा तथा मैसर्स आदर्श खाद भंडार, अबावर (सहार) द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बेचे जाने की पुष्टि हुई। जांच र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.