Auraiya News: नियम तोड़ने वाले 50 वाहन चालकों का चालान, चार वाहन सीज
औरैया, अक्टूबर 1 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। एनएच-19 पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने मंगलवार को प्रवर्तन अभियान चलाया। अलग-अलग नियमों के उल्लंघन में 50 वाहनों का चालान किया गया। ओवरलोड और निर्धारित ऊंचाई से अधिक सामान लेकर चल रहे चार वाहनों को सीज कर देवकली पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एवं प्रवर्तन एनसी शर्मा ने प्रवर्तन कर्मियों के साथ एनएच-19 पर वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट न लगाने, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना वाहन चलाने, गलत दिशा से वाहन निकालने और निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग और निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.