औरैया, अक्टूबर 7 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। परिवहन विभाग ने जिले में निजी एवं अनधिकृत एंबुलेंस के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न एंबुलेंस के कागजात और निर्धारित मानकों की जांच की गई। अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 125 वाहनों के चालान किए गए। चार ओवरलोड वाहनों को सीज कर अजीतमल कोतवाली में खड़ा कराया गया।

जांच अभियान का संचालन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एवं प्रवर्तन एनसी शर्मा के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नए ट्रैक्टरों को निर्धारित सीमा से बाहर तक लादकर ले जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्रेलर पकड़ा गया। ओवरहैंगिंग के कारण इसे सड़क सुरक्षा मानकों के विरुद्ध मानते हुए सदर कोतवाली की देवकली पुलिस चौकी में निरुद्ध कर दिया गया। जांच के दौरान दो अन्य वाहन ओवरलोड मिले। दोनों वाहनों का ऑन...