Auraiya News: नाली सीधी करने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप
औरैया, अगस्त 12 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के पुर्वा बेनी गांव में नाली सीधी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक महिला ने पड़ोसी महिला समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। सिर पर ईंट मारकर घायल करने का भी आरोप है। पीड़िता ने बेला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुर्वा बेनी निवासी रखसार बेगम ने पुलिस को बताया कि उनके घर का पानी निकालने के लिए पाइप लगा है। पड़ोसी के घर की नाली उनके दरवाजे की ओर होने के कारण बारिश के दौरान पानी घर में भर जाता है। इसी को लेकर उन्होंने नाली सीधी करने के लिए कहा था। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पड़ोसी महिला ने उनके घर के पास लगा पाइप उखाड़ दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू हो गई और विवाद मारपीट में बदल गया। रखसार ने सिर पर ईंट मारकर घायल करने का भी आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.