Auraiya News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो युवक व एक महिला पर मुकदमा
औरैया, अगस्त 4 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों और एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई की शाम उसकी 16 वर्षीय पुत्री को निगड़ा निवासी सुमित पुत्र हरिकिशन अपने साथी अमित तथा एक महिला की मदद से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि किशोरी घर में रखे तीन हजार रुपये भी अपने साथ ले गई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश के साथ-साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.