औरैया, सितम्बर 11 -- Auraiya News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को बिधूना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को कस्बे में नदी पुल के पास से पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मामले में बंथरा निवासी 19 वर्षीय राजन और कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के रामपुर बहटा निवासी 18 वर्षीय आकाश वांछित चल रहे थे। आकाश वर्तमान में बंथरा में रह रहा था। शुक्रवार को पुलिस को दोनों आरोपियों के बिधूना कस्बे में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने नदी पुल के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में बिधूना थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 87, 137(2...